बोकारो, फरवरी 11 -- चंदनकियारी, प्रतिनिधि। बनगड़िया ओपी क्षेत्र के बाट बिनोर के पास सोमवार देर रात सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान गोमो के हरिहरपुर गांव निवासी सुबल देवी (60वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुबल देवी अपने बेटी के घर पर्वतपुर आई थी। वह बाट बिनोर में रामराजा मेला सह नवरात्रि संकीर्तन देखकर देर रात पर्वतपुर लौट रही थी, तभी एक अज्ञात बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बनगड़िया ओपी प्रभारी शुभम कुमार गोप ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.