गिरडीह, जून 25 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय - गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित गांडेय थाना क्षेत्र के अहरडीह गांव के समीप मंगलवार शाम एक सवारी मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। मैजिक पलटने के कारण मैजिक में सवार लगभग 8 लोग घायल हो गए। भाजपा युवा नेता रुद्र संकेत गुप्ता और गांडेय पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से प्राथमिक उपचार के लिए गांडेय सीएचसी लाया गया। गांडेय सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रुप से घायल चार लोगों को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया। जिन चार लोगों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है उनके नाम क्रमशः 55 वर्षीय टीटा मरांडी, 35 वर्षीय पार्वती देवी, 45 वर्षीय बड़की देवी और 38 वर्षीय साहेब राम किस्कू हैं। जिन्हें हल्की फुल्की चोट आई है उनमें बड़की देवी, आनंद मरांडी, रोशनी देवी और राजकुमारी...