बलिया, दिसम्बर 30 -- हल्दी। रेवती थाना क्षेत्र के दीघार निवासी होमगार्ड के जवान 48 वर्षीय हीरामन रविवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गये। उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। घर से बाइक से ड्यूटी पर जाने के लिए निकले हीरामन एनएच 31 पर इलाके के पचरुखिया ढाला के पास से गुजर रहे थे। इसी बीच बैरिया की ओर से आ रही पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दिया। आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर घायल को जिला अस्पताल भेजवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...