रुडकी, दिसम्बर 19 -- कलियर, संवाददाता। इमलीखेड़ा मार्ग पर सड़क हादसे में कंपनी के कर्मचारी की मौत के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। इमलीखेड़ा निवासी बिजेन्द्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात को उसका 37 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार भगवानपुर की एक कंपनी से काम निपटाकर बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद आकाश सड़क कर गिरकर घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने परिजनों को हादसे की सूचना देने के साथ ही घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...