बांका, मई 27 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर कजरैली पथ पर कुल्हरिया गांव के समीप ऑटो एवं स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में स्कूटी चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के कटहरा गांव के अरुण सिंह के पुत्र गुलशन कुमार स्कूटी से भागलपुर की ओर से आ रहे थे, कुल्हरिया गांव के तारा मंदिर के समीप पहुंचते ही अमरपुर की ओर से आ रही ऑटो ने उन्हें धक्का मार दिया तथा वहां से भागने में सफल रहा। इस दुर्घटना में गुलशन कुमार गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़े। वहां मौजूद नंदलालपट्टी के सत्येन्द्र सिंह एवं कमलपुर के मोहित कुमार ने इंसानियत दिखाते हुए उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उनका प्राथमिक उपचार किया तथा उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.