बांका, नवम्बर 10 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया-सुईया मुख्य मार्ग पर सुईया थाना क्षेत्र के महेशमारा मोड़ के पास रविवार को सड़क दुर्घटना में बाईक सवार साला - बहनोई गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया। घटना अज्ञात वाहन से बाईक में धक्का लगने से घटी। जख्मी में सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के अब्बूगंज निवासी दिलीप साह का पुत्र नीतीश कुमार एवं सुईया बाजार निवासी बबलू साह का पुत्र मृत्यंजय कुमार शामिल है। जानकारी के अनुसार नीतीश अपने बहनोई मृत्यंजय के साथ बाईक द्वारा सुईया बाजार से देवघर जा रहा था। इसी दौरान महेशमारा मोड़ के पास किसी अज्ञात चार पहिया वाहन ने पीछे से बाईक में धक्का मार दिया। जिससे बाईक सवार दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी दोनों को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर बिनोद क...