रांची, नवम्बर 30 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के चुटू ओवरब्रिज के पास सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत के मामले में बीआईटी मेसरा ओपी में ट्रैक्टर चालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। ओरमांझी निवासी भगत उरांव की ओर से दर्ज की गई प्राथमिकी में कहा गया है कि 28 नवंबर को उनका पुत्र अशोक खलख अपने ससुराल लालगंज से पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान धान लोड ट्रैक्टर ने चुटू ओवरब्रिज के पास उनके पुत्र की बाइक को जोरदार धक्का मार दिया। आनन-फानन में घायल पुत्र को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनके पुत्र की मौत हो गयी। मौत के बाद वह बीआईटी मेसरा ओपी पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.