सुल्तानपुर, दिसम्बर 17 -- कादीपुर, संवाददाता करौंदीकला के निकट गांव पहाड़पुर कला में हुई दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जौनपुर ले जाया गया। कादीपुर क्षेत्र के खालिसपुर मुबारक निवासी शैलेश उपाध्याय (23)पुत्र शेष प्रकाश उपाध्याय अपने ननिहाल पहाड़पुर कला में अपने नाना के तेरहवीं में गए थे। बताया जाता है साहिब बंदगी आश्रम के पास भीषण एक्सीडेंट हो गया। लोगों की मदद से इनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने शैलेश को मृत घोषित कर दिया। साथ रहे रामानंद उपाध्याय दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये है। उन्हें इलाज के लिए जौनपुर ले जाया गया है। इधर, सीएचसी कादीपुर परिसर में मृतक शैलेश का शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए पुलिस के इंतजार में पड़ा है।

ह...