पलामू, मई 14 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के बरांव गांव निवासी सह लद्दाख में पदस्थापित रहे भारतीय सेना के जवान 34 वर्षीय राजेंद्र ठाकुर के पार्थिव शरीर का मंगलवार को अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ तहले नदी तट पर किया गया। मेजर अविलेश भारती के नेतृत्व में रांची से आए सेना के जवान ने मंगलवार के सुबह में पार्थिव शरीर को ताबूत में डालते हुए परेड कर तिरंगा में लपेटा। बाद में फूल माला अर्पित करने के बाद पूरे सम्मान के साथ गाड़ी में रखकर तहले नदी श्मशान घाट पर ले जाया गया। अंतिम सलामी के बाद शरीर से तिरंगा हटाया गया और 21 रायफल से फायरिंग कर सलामी दी गई। इसके बाद मृतक के वृद्ध पिता चंद्रधन ठाकुर नें मुखाग्नि दी। शवयात्रा में काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और भारत माता की जय का जयकारा लगाया। बरांव निवासी सेना के जवान राजेंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.