लातेहार, दिसम्बर 2 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। जिले में एक सड़क दुर्घटना में एक मां की मौत हो गई, जबकि पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम की हैं। यहां संत जेवियर कॉलेज गेट के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। वाहन में धान लदा हुआ था। वाहन में एक ही परिवार के तीन लोग सवार थे। वे महुआडांड़ से गारू की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद आवाज़ सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को वाहन से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ पहुंचाया। घायलों में लाजरूस टोप्पो (65 ) सिलवेनिया टोप्पो (40 ) और उनके पुत्र सलीन टोप्पो शामिल थे। तीनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। देर रात सदर अस्पताल, गुमला पहुंचने...