गढ़वा, मार्च 17 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। बरडीहा थानांतर्गत सलगा मोड़ के पास ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत से नाराज परिजनों ने मुआवजा की मांग को लेकर कांडी-बरडीहा सड़क को जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहा। सूचना पर बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह, कांडी थाना प्रभारी अविनाश राज और मझिआंव थाना के सब इंस्पेक्टर संजय कुमार मुंडा दलबल के साथ पहुंचकर परिजनों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटवाया। दुर्घटना के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। घटना में महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। वहीं उसका पांच साल का बेटा और उसका पति भी घायल हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि 30 वर्षीय रीमा देवी अपने पति प्रदीप चंद्रवंशी और पांच साल का बेटा मायके से हरिहरपुर ओपी क्षेत्र स्थित ससुराल जा रही थी। उसी दौरान यह हादसा हुआ।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.