कौशाम्बी, मार्च 20 -- पइंसा थाना क्षेत्र के पटकन का पूरा (थोन) गांव में रहने वाले वीरेंद्र कुमार पुत्र स्व. जगराज ने बताया कि उसका पैतृक गांव चित्रकूट जनपद के कर्वी थाना क्षेत्र के कसहाई गांव में है। पीड़ित की मानें तो 30 नवंबर 2024 को वह बाइक से अपनी मां सावित्री देवी को छोड़ने पैतृक गांव जा रहा था। इस दौरान महेवाघाट क्षेत्र में टिकरा के समीप विपरीत दिशा से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक पर सवार मां को गंभीर चोटें आई थीं। 19 दिसम्बर 2024 को उनकी एसआरएन प्रयागराज में मौत हो गई थी। बताया कि घटना की तहरीर पुलिस को दी गई थी। कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। बुधवार को अदालत के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.