लातेहार, जून 14 -- लातेहार, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के एनएच 39 पर डूड़ंगी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में मनरेगा सोशल ऑडिट टीम के तीन सदस्य घायल हो गए। घायलों में रघुनाथ परहिया (मुर्गीडीह , बरवाडीह), कलारा टूटी (केड़, छिपादोहर) , दिनेश उरांव ( तुलबुल, लातेहार) शामिल है। इस घटना में रघुनाथ परहिया और कलारा टूटी का पैर टूट गया है। वहीं दिनेश उरांव को हल्की चोट आई है। घटना का संबंध में जानकारी देते हुए रघुनाथ ने बताया कि तीनों एक बाइक पर सवार होकर तुलबुल गांव से मनरेगा योजना की जांच कर वापस पंचायत सचिवालय लौट रहे थे। इसी दौरान डूड़ंगी गांव से होते हुए पंचायत सचिवालय जाने वाले रास्ते के ओर जैसे ही मुड़े ,तेज़ गति से आ रही एक बोलोरो वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। बता दें कि बोलोरो वाहन मनिका से एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.