गिरडीह, मार्च 29 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित गांडेय थाना क्षेत्र के आदिम जाति मोड़ के पास शुक्रवार रात लगभग 8 बजे सड़क दुर्घटना में दो महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान गांडेय थाना क्षेत्र के चंपरा गांव निवासी 27 वर्षीय अनिमा टुडू, 25 वर्षीय सुजीत टुडू और 20 वर्षीय अनुपमा टुडू के रुप में की गई है। तीनों घायल रिश्ते में भाई - बहन हैं। एक घायल कुसुंभा गांव निवासी 25 वर्षीय प्रकाश कोल है। चारों घायलों को निजी वाहन से इलाज के लिए गांडेय सीएचसी लाया गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, तीनों भाई-बहन एक बाइक में सवार होकर गिरिडीह से अपना घर आ रहे थे। दूसरी ओर प्रकाश कोल अपनी बाइक से घर से महेशमुंडा किसी काम से जा रह...