जामताड़ा, अक्टूबर 4 -- सड़क दुर्घटना में बुजूर्ग महिला गंभीर रूप से घायल नारायणपुर,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मुर्गाडीह गांव के समीप गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे हुई सड़क दुर्घटना में एक बुजूर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, करमाटांड थाना क्षेत्र के चेरकीपहाड़ी निवासी नारायण मंडल अपनी मां हेमीया देवी (उम्र-करीब 60 वर्ष) को लेकर नारायणपुर दुर्गा मंदिर पूजा करने आए थे। पूजा संपन्न होने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मुख्य सड़क मार्ग पर खड़ी एक बाइक से टकराने के बाद पीछे बैठी हेमीया देवी सड़क पर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर धनबाद रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.