श्रावस्ती, अगस्त 4 -- श्रावस्ती,संवाददाता। सावन के आखिरी सोमवार को विभूतिनाथ में जलाभिषेक करके वापस आ रहे बाइक सवार को सरकारी गाड़ी से ठोकर मार दी। इससे एक बालक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। कोतवाली भिनगा के गोठवा चैलाही निवासी राजेश 25 अलखराम मोटर साइकिल से अलख राम 60 पुत्र राम प्यारे,पतिराम 55 पुत्र राम किशुन तथा किशांत 6 पुत्र शेष राम विभूतिनाथ जलाभिषेक करके वापस घर लौट रहे थे। सिरसिया थाने के चिल्हरिया गांव से कुछ दूर आगे पहुंचे ही थे तभी भिनगा की तरफ से आ रही एक टीका कारण वाहन ने ठोकर मार दी। स्थानीय लोगों ने चारो घायलों को टीकाकरण के ही गाड़ी से सिरसिया सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों की टीम ने किशांत को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीनों की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया। सूचना पर स...