बांका, अगस्त 19 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर कटोरिया थाना क्षेत्र के आरपाथर मोड़ के पास सोमवार को सड़क दुर्घटना में बाईक सवार एक महिला गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गई। महिला थाना क्षेत्र के कोड़ासी गांव के मनोज मोदी की पत्नी लीला देवी (50) बताई गई है। जानकारी के अनुसार उक्त महिला अपने पति के साथ बाईक द्वारा घर से कटोरिया बाजार आ रही थी। इसी दौरान आरपाथर मोड़ के पास तेज रफ्तार के कारण बाईक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे असंतुलित होकर महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.