आदित्यपुर, नवम्बर 27 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाइवे (एनएच-33) पर चिलगू मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। बाइक सवार निमाई मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया। वह नीमडीह प्रखंड के फाड़ेगा गांव का रहनेवाला है। घटना बुधवार दोपहर करीब तीन बजे की है। फिलहाल, वह भादुडीह में भाड़े के मकान में रहता है। बताया जाता है कि निमाई मंडल बाइक से चांडिल की ओर से चिलगू जा रहा था। इसी दौरान पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस से एमजीएम अस्पताल भेजा। सामाजिक कार्यकर्ता शेखर गांगुली ने कहा कि चिलगू मोड़ के पास सड़क पर स्पीड ब्रेकर ऊंचा तथा वन वे होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। प्रशासन और एनएचएआई को इसपर संज्ञान लेना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...