गिरडीह, फरवरी 10 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के मंझलाडीह गांव में सोमवार को सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें मैट्रिक की परीक्षा में भाग लेकर वापस घर जा रहा भेलवाघाटी के अब्बास अंसारी के 16 वर्षीय पुत्र शमशाद अंसारी घायल हो गया। बताया कि शमशाद अंसारी प्लस टू रामनाम उच्च विद्यालय रामपुर घोरंजी में आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में भाग लेकर बाइक से वापस घर लौट रहा था। इसी क्रम में मंझलाडीह गांव के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों व सहपाठियों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी ले गए। जहां चिकित्सक द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.