प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 12 -- बनी तेरहमील, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क हादसे में बाइक सवार देवर-भाभी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पट्टी लाया गया जहां पर एक की हालत गंभीर होने के चलते जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। कंधई थाना क्षेत्र के सहसपुर गांव के रहने वाले प्रमोद अपनी भाभी पूजा के साथ उसके मायके बीरापुर जा रहे थे। इस बीच वह पट्टी थाना क्षेत्र के मैंनहा गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए ई-रिक्शा की मदद से घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां पर पूजा की हालत गंभीर होने के चलते जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.