गिरडीह, अगस्त 17 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के जमुआ-देवघर मार्ग में पथराटांड़ के पास शुक्रवार शाम सड़क दुर्घटना में दो बाइक की टक्कर में एक महिला घायल हो गयी। घायल महिला शांति देवी 60 वर्ष का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में करवाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया। बताया कि चकाई थाना क्षेत्र के पाटजोरी गांव निवासी संतु पासवान अपनी पत्नी शांति देवी के साथ बाइक से देवरी जा रहे थे। इसी क्रम में पथराटांड़ के पास एक अन्य बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मारते हुए निकल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.