गिरडीह, फरवरी 19 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के चतरो तिसरी रोड में नावाडीह गांव के पास बुधवार को सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें बाइक पर सवार चिहरा थाना (बिहार) क्षेत्र के गुरुड़बाद गांव निवासी जमाल अंसारी 55 वर्ष व महमूद अंसारी 16 वर्ष घायल हो गये। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से महमूद को जलखरियोडीह स्थित निजी चिकित्सा केंद्र एवं जमाल अंसारी को चतरो स्थित निजी चिकित्सा केंद्र में ले जाकर प्राथमिक उपचार करवाया गया। इस संबंध में बताया कि एक अज्ञात बोलेरो वाहन के चालक द्वारा कोयला लादकर जा रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसी क्रम में उक्त बाइक की संतुलन बिगड़ गयी। जिससे हुए दुर्घटना में दोनों लोग घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...