बांका, नवम्बर 15 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर के चतुर्वेदी आश्रम कसबा पथ पर शनिवार को गोपालपुर पुलिया के समीप बाइक पलटने से चालक जख्मी हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामचंद्रपुर इटहरी गांव के अवधेश कुमार यादव चतुर्वेदी आश्रम के रास्ते बाइक से जा रहे थे। गोपालपुर पुलिया के समीप पहुंचते ही अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई तथा वह बाइक से गिर कर जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉ दिवाकर सिंह ने उनका उपचार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...