गिरडीह, फरवरी 25 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद गिरिडीह एनएच पथ पर बारासोली के पास सोमवार रात हुई एक सड़क दुर्घटना में चाईबासा के 48 वर्षीय अभय शर्मा की मौत हो गई। वे बेंगाबाद के कर्णपुरा स्थित शर्मा इंटर प्राईजेज में गार्ड का काम करते थे। जानकारी के अनुसार, रात की ड्यूटी समाप्त होने के बाद वे बाइक से सिरसिया पटेल नगर के पद्मावती अपार्टमेंट जा रहे थे। इस बीच बारासोली मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर बेंगाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके पूर्व स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया। इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जाता है कि मृतक मूल रूप से 185 न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.