सुल्तानपुर, जनवरी 31 -- लंभुआ, संवाददाता। पेंटिंग का काम पूरा कर शाम को बाइक से घर जा रहे मजदूर की रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू की। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के खड़ुवान निवासी बृजलाल (45) पुत्र माता चरण शुक्रवार की शाम शंभूगंज क्षेत्र में पेंटिंग का कार्य पूरा करके मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के निकट पहुंचा था, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से दुर्घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद दुर्घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू की। सूचना के बाद घर पर कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक बृजलाल के तीन लड़के हैं। वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...