लातेहार, फरवरी 15 -- लातेहार,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के होटवाग गांव के समीप सड़क दुर्घटना में पूर्व नपं उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिंहा और उनकी पुत्री प्रिया सिंहा घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कुल छह लोग बोलेरों वाहन में सवार होकर महाकुंभ से शनिवार की रात लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन चले रहें सच्चिदानंद प्रसाद को आंख लग गई,जिससे अनियंत्रित होकर वाहन होटवाग गांव के समीप एक पेड़ से टकरा गई। घटना के बाद घायलों को सदर अस्पताल लाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। वाहन में गुडियां सिंहा ,अमित सिंहा समेत एक अन्य महिला सवार थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.