गढ़वा, मार्च 2 -- गढ़वाद। एनएच 75 गढ़वा - मुरीसेमर मार्ग पर मेराल बाजार के समीप स्कूटी से गिरकर पुलिसकर्मी शाहिद हुसैन घायल हो गया। वह बिहार राज्य के औरंगाबाद का रहनेवाला है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार शाहिद श्रीबंशीधर नगर थाना में पदस्थापित है। वह अपनी स्कूटी से श्रीबंशीधर नगर से गढ़वा आ रहा था। उसी दौरान मेराल के समीप अनियंत्रित होकर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में शाहिद हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल के आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल भेजवाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.