औरंगाबाद, जनवरी 28 -- बारूण थाना क्षेत्र में ब्लॉक मोड़ के समीप नेशनल हाईवे-19 पर सड़क दुर्घटना में पिकअप गाड़ी का चालक घायल हो गया। घायल की पहचान रोहतास जिला के डेहरी ऑन सोन नगर थाना क्षेत्र के बारह पत्थर निवासी लकी कुमार के रूप में की गई है। यह घटना मंगलवार की देर रात घटित हुई। घायल अवस्था में पिकअप गाड़ी के चालक को सदर अस्पताल लाया गया। यहां से इलाज करने के बाद उसे रेफर कर दिया गया। बताया गया कि पिकअप गाड़ी लेकर चालक लकी कुमार आ रहे थे तभी एक अज्ञात गाड़ी ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मामले की सूचना डायल 112 की टीम को दी गई। टीम ने पहुंचकर एंबुलेंस मंगवाने के बाद घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया। सदर अस्पताल के डॉ उदय कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। इसकी जानकारी परिजनों को भी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...