लातेहार, फरवरी 5 -- लातेहार, प्रतिनिधि। शहर के थाना चौक के समीप गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक दुग्ध पालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सबानो बोड़ा निवासी दुग्ध पालक महेंद्र यादव (पिता मदन यादव) एवं चटनाही निवासी अंकित प्रसाद के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्र यादव प्रतिदिन की तरह सबानो बोड़ा से लातेहार दूध बेचने आए थे। करकट क्षेत्र में दूध वितरण कर वे अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान थाना चौक के पास मुख्य सड़क पर विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार अंकित प्रसाद की बाइक ने महेंद्र यादव की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सदर अस्पताल लातेहार पहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.