बिजनौर, नवम्बर 15 -- चांदपुर-नूरपुर मार्ग पर शुक्रवार को सड़क हादसे में पति के बाद पत्नी की उपचार के दौरान मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। बच्चों के सिर से मां बाप का साया उठ गया। मृतक के चचेरे भाई ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अज्ञात की तलाश में जुट गई। शुक्रवार को क्षेत्र के गांव चेहली निवासी सतेन्द्र कुमार व उसकी पत्नी सुदेश चांदपुर से अपनी बाइक से घर जा रहे थे। भगवत पब्लिक स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे बाइक सवार सतेन्द्र कुमार की मौत हो गई थी। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। चिकित्सक ने घायल महिला को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया था। सतेन्द्र की पत्नी की भी बिजनौर में उपचार के दौरान मौत हो गई। दंपति की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक सतेन्द्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.