पिथौरागढ़, अप्रैल 18 -- पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से लगे स्यूनी सड़क में गुरुवार रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) की मौके पर ही मौत हो गई। थरकोट के स्यूनी निवासी अशोक कुमार (50) राजस्व विभाग में बतौर राजस्व उपनिरीक्षक पद पर कार्यरत थे। वे इन दिनों डीडीहाट के गर्खा पट्टी में अपनी सेवा दे रहे हैं। गुड फाईडे का अवकाश होने पर वह अपने कार संख्या यूके 05बी 5747 से अपने गांव स्यूनी आ रहे थे। रात साढ़े बजे के करीब गांव से चंद किमी पहले अशोक वाहन से नियंत्रण खो बैठे और कार सड़क से नीचे पलट गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को वह मृत अवस्था में मिलें। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...