जमशेदपुर, फरवरी 20 -- पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बांदोवान थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 6 बजे सड़क दुर्घटना में पटमदा के लच्छीपुर निवासी किसान रतन महतो की मौत हो गई। घटना बांदोवान-कटिन मुख्य सड़क पर उस वक्त हुई जब 53 वर्षीय रतन अपनी बाइक पर बांदोवान से आलू बीज का बोरा लेकर घर लौट रहे थे। घटनास्थल उनके घर से करीब 8 किमी दूर है। स्थानीय लोगों के अनुसार, विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उन्हें रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल रतन ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने उन्हें बांदोवान स्थित सीएचसी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पुरुलिया मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। परिवार और ग्रामीणों में शोक का माहौल है। रतन महतो एक प्रगतिशील...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.