देवघर, जून 22 -- मधुपुर, प्रतिनिधि । मधुपुर-गिरिडीह एनएच- 114- ए पर पटवाबाद फतेहपुर के पास ट्रिपल लोड बाइक सवार ने शनिवार को पैदल चल रही नवविवाहिता को धक्का मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। 22 वर्षीय निशा देवी अपने पति के साथ सीमावर्ती जामताड़ा जिलांतर्गत करमाटांड़ मायके से वापस अपने गांव चुंगलो जा रही थी। दोनों धमना फाटक तक गाड़ी से पहुंचे और वहां से पैदल अपने गांव चुंगलो लो जा रहे थे। उसी क्रम में ट्रिपल लोड तेज रफ्तार बाइक सवार धमना फाटक की ओर से आकर महिला को धक्का मार दिया। घटना में निशा देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई, उसके सिर पर गंभीर चोट है। पति और स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। इधर पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है। ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.