मुंगेर, दिसम्बर 16 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। तारापुर संग्रामपुर मुख्य मार्ग पसिया होटल के समीप संध्या 7:30 बजे मोटर साइकिल और ट्रक की आमने सामने की टक्कर में मोटर साइकिल सवार बुरी तरह घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों को मदद से समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संग्रामपुर लाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। घायल संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर पंचायत के धनकुण्डा गांव के कौशल ठाकुर पिता शैलेन्द्र ठाकुर है, जो खेसर से अपने घर धनकुण्डा जा रहा था। घायल कौशल एमआर का काम करके घर लोट रहा था की रास्ते में सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। वहीं मोटरसाइकिल और ट्रक को बेलहर पुलिस ने कब्जे में ले लिया जबकि ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.