बांका, फरवरी 21 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर कठैल में वीक्षक की ड्यूटी करने आ रहे दो वीक्षक शुक्रवार को बाइक से गिर कर जख्मी हो गए। उच्च विद्यालय डहुआ बौंसी के शिक्षक रशीद अंसारी एवं चंद्रशेखर दास ने बताया कि दोनों शिक्षक की ड्यूटी वीक्षक के रूप में उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर कठैल में लगी है। दोनों बाइक से बौंसी से आ रहे थे। लीलावरण एवं महाराणा हाट के बीच अचानक एक मवेशी सड़क पर दौड़ गया, उसे बचाने में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई तथा वह बाइक से गिर कर जख्मी हो गए। हालांकि दोनों शिक्षक बाइक से अमरपुर पहुंच गए तथा रेफरल अस्पताल में अपना इलाज कराया। अस्पताल में डॉ अमित कुमार शर्मा ने उनका उपचार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.