लातेहार, अगस्त 18 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। बारियातू थाना क्षेत्र के गिद्दी मोड़ के पास बाइक सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रोन्हे गांव निवासी शुकरा उरांव साइकिल पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान गड़गोमा गांव निवासी रंजीत गंझू बाइक पर सवार होकर विपरीत दिशा से आ रहा था। इसी क्रम में बाइक और साइकिल में सीधी भिड़ंत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए सुकरा उरांव को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.