चक्रधरपुर, फरवरी 13 -- चक्रधरपुर।चक्रधरपुर टोकलो रोड़ के पास सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि चक्रधरपुर लाडूपोदा गांव निवासी रासबिहारी बोदरा अपने साथी मनीष तांती के साथ तेज रफ्तार से टोकलो रोड़ से चक्रधरपुर बाजार आ रहे थे। इस दौरान टोकलो रोड़ के मोड़ पर अनियंत्रित होकर गीर गाय। बाइक से गिरने के कारण दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक को घायल अवस्था में उठाकर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रासबिहारी को सर में गंभीर चोट आई। जिसके कारण उसे रेफर कर दिया गया। जबकि मनीष तांती को हल्की चोट लगने पर अनुमंडल में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.