आरा, नवम्बर 24 -- पीरो। बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर सोमवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं। जख्मी युवक सुशील कुमार और सूर्य कुमार सहेजनी टोला के निवासी बताए जाते हैं। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद लोगों की मदद से दोनों जख्मी युवकों को पीरो अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...