लातेहार, नवम्बर 17 -- लातेहार, प्रतिनिधि। जिले के मनिका थाना क्षेत्र के दुमुहान पुल के समीप बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों मनिका से लातेहार की ओर आ रहे थे। घायलो में सोनू लोहरा और सूरज उरांव दोनों सिरमटोली लोहरदगा शामिल हैं। घटना के बाद दोनों घायल युवको को एंबुलेंस के द्वारा मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लातेहार लाया गया। जहां डॉ श्रवण कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद सोनू लोहरा का रांची रिम्स रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...