गोंडा, नवम्बर 5 -- बालपुर, संवाददाता। परसपुर मार्ग पर घना कोहरा बस्ती जा रहे दो युवकों के लिए हादसे का सबब बन गया। बुधवार की सुबह पांडेय चौरा के पास ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान 27 वर्षीय पुनीत दीक्षित पुत्र रामकुमार और राम प्रसाद पुत्र वेदनाथ निवासीगण रोहटा, जिला बाराबंकी के रूप में हुई है। दोनों युवक बाइक से बस्ती जा रहे थे। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए सीएचसी हलधरमऊ लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोंडा रेफर कर दिया गया। सीएचसी के फार्मासिस्ट सोमेश्वर नाथ शुक्ला ने बताया कि दोनों युवकों को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.