पाकुड़, नवम्बर 13 -- लिट्टीपाड़ा। एसं थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा धरमपुर मुख्य सड़क पर सोनाधनी के समीप बुधवार को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बरहेट थाना क्षेत्र के बेलपहाड़ गांव निवासी गब्रियल मुर्मू 24 व प्रधान मुर्मू 22 वर्ष लिट्टीपाड़ा से अपने घर बरहेट लौट रहे थे। उसी दौरान सोनाधनी गांव के समीप तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से सड़क पर बने गढ्ढे के कारण असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में मोटरसाइकिल में सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां डॉक्टर दानिस ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.