सुल्तानपुर, फरवरी 5 -- मोतिगरपुर। तुलसीराम उम्र करीब (60 वर्ष) दियरा बाजार से अपने गांव गौरा स्थित घर शाम करीब सात बजे साइकिल से जा रहे थे। उसी दिशा में कादीपुर की तरफ बाइक से जा रहे सुलतानपुर शहर निवासी शुभम पांडेय (31 वर्ष) पुत्र रामेंद्र पांडेय लखनऊ बलिया राजमार्ग पर स्थित दियरा चौराहे से एक किलोमीटर दूर नाले के पास टक्कर हो गई। दोनों घायलों को एंबुलेंस से मोतिगरपुर सीएचसी ले जाया गया जहां से तुलसीराम को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज सुलतानपुर रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...