बागपत, मई 6 -- गाजियाबाद की ओर से हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला मोनू खोकर ट्रक लेकर सोनीपत जा रहा था ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर जैसे ही वह ट्रक लेकर खेकड़ा के पास पहुंचा। पीछे से आए तेज गति के दुग्ध वाहन कैंटर ने ट्रक मे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुग्ध वाहन कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसके चालक प्रयागराज के रहने वाले राम प्रसाद और हेल्पर शामली के झिंझाना के रहने वाले सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक मोनू खोकर भी गंभीर रूप में घायल हो गया। सुचना पर पहुंची पुलिस ने मोनू खोखर को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंच वाया, जबकि रामप्रसाद और सौरव के शवो को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना देते हुए दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। हादसे की सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.