बांका, जून 25 -- कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर कटोरिया थाना क्षेत्र के बहदिया मोड़ के पास मंगलवार को टोटो के पलटने से उसपर सवार दादी-पोती गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गई। जख्मी कटोरिया के राजासार गांव निवासी सलीम अंसारी की पत्नी रेखा बीबी एवं पोती तरन्नुम खातून बताई गई है। जानकारी के अनुसार जख्मी दोनों बांका थाना क्षेत्र के पोखरिया स्थित एक शादी सामरोह में भाग लेकर वापस टोटो द्वारा घर लौट रही थी। इस दौरान बहदिया के पास तेज रफ्तार के कारण टोटो का संतुलन बिगड़ गया, जिससे असंतुलित होकर टोटो पलटी मारकर दुर्घटनाग्रस हो गई। इस दुर्घटना में टोटो पर सवार दोनों दादी-पोती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी दोनों को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर बिनोद कुमार द्वारा दोनों का...