पलामू, दिसम्बर 2 -- मेदिनीनगर। पलामू जिला के छतरपुर थाना क्षेत्र के कऊवल मे राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर मंगलवार की शाम को अज्ञात वाहन के चपेट मे आने से तीन लंगूर की मौत हो गई। कऊवल निवासी जनय प्रजापति ने बताया कि शाम के समय हनुमान का झुंड एनएच-139 को पार कर रहा था। उसी दौरान तेज गति से आते हुए पिकअप ने झुंड को चपेट मे ले लिया। पिकअप के चपेट मे आने से तीन हनुमान की मौत मौके पर हो गया। ग्रामीणों ने तीनो मृत हनुमान को सड़क से हटाकर किनारे रखा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...