बेगुसराय, मार्च 17 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के दौलतपुर मालीपुर पथ के छौड़ाही शिव मंदिर के निकट शराब की नशे में धुत ई रिक्शा चालक समेत दो सवार स्थानीय ग्रामीण दुकानदार ब्रह्मदेव पोद्दार के दुकान के निकट नशे की हालत में बैलेंस बिगड़ने के कारण दुर्घटना ग्रस्त हो गाड़ी समेत गिर गये। इस क्रम में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल की पहचान पतला झुग्गी वार्ड संख्या 13 निवासी रामचंद्र महतो के पुत्र दीपक कुमार और सहदेव महतो का पुत्र कैलाश महतो के रूप में किया गया है। दोनों पीडित को बेहतर ईलाज के लिए रोसड़ा ले जाया गया वही एक की हालात सही बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.