प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 25 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। अयोध्या के इनायत नगर निवासी 34 वर्षीय सोनू चौहान शनिवार रात ट्रक लेकर प्रयागराज की ओर जा रहा था। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर कोहंडौर के पास रामगंज इलाके में वह आगे चल रहे ट्रक से टकराकर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कोहंडौर सीएचसी भेजा। यहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन पहुंचे और शव देखते ही कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...