गिरडीह, फरवरी 20 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल के अहिल्यापुर ताराटांड़ मुख्य मार्ग स्थित हुलकी नदी के समीप गुरुवार को सड़क दुर्घटना में झामुमो नेता बैजनाथ मुर्मू सहित एक अधेड़ व्यक्ति घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को गांडेय सीएचसी पहुंचाया गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, झामुमो नेता 42 वर्षीय बैजनाथ मुर्मू और 53 वर्षीय झुमरा हांसदा अपने घर बदगुंदा पंचायत के शंकरपुर से बाइक के द्वारा गांडेय आ रहे थे। इसी क्रम में हुलकी नदी के पास विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे दोनों लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर झामुमो नेता भैरव प्रसाद वर्मा और अरुण पाठक गांडेय सीएचसी पहुंचे और दोनों घायलों क...