मोतिहारी, फरवरी 11 -- डुमरियाघाट, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के हुसैनी से सरोतर जानेवाली लिंक सड़क के टर्निग प्वाइंट के समीप सोमवार की देर संध्या सड़क दुर्घटना में जख्मी महिला की मौत इलाज में ले जाने के दौरान रास्ते में हो गईं। बोलेरो के चकमा देने से महिला बाइक से गिर कर जख्मी हो गयी थी। मृत महिला सिंघासनी देवी है। जो उतरी हुसैनी पंचायत के सिसवा गांव निवासी श्री महतो की पत्नी है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि महिला अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार हो कर घरेलू काम से हुसैनी गई थी। लौटते समय विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात बोलेरो ने चकमा दिया। जिससे बाइक का संतुलन खो गया और वहीं सड़क पर गिर कर जख्मी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए अस्पताल भेजा जहां रस्ते में ही उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेन्दु...