कौशाम्बी, फरवरी 6 -- पइंसा, हिन्दुस्तान संवाद। बाइकों की भिड़ंत में दो दिन पहले जख्मी हुए मंझनपुर के तेरहरा गांव निवासी एक छात्र की शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया गया था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के तेरहरा गांव का 18 वर्षीय गड्डू सरोज पुत्र बबूल सरोज किसानी के कामों में पिता का हाथ बंटाता था। खुद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करता था। चार फरवरी को वह पड़ोस में रहने वाले अपने साथी राशिद को रेलवे की परीक्षा दिलाने प्रयागराज लेकर गया था। लौटते वक्त पूरामुफ्ती के समीप विपरीत दिशा से आए बाइक सवार से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई थी। हादसे में गुड्डू को गंभीर चोटें आई थीं। जबकि, साथ रहा उसको दोस्त राशिद मामूली तौर पर घायल हुआ था। गुड्डू को एसआरएन प्रय...